महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत

By: Merikheti
Published on: 20-Apr-2024

भारतीय किसानों के बीच महिंद्रा ट्रैक्टर को काफी पसंद किया जाता है। ज्यादातर कृषक खेती के लिए महिंद्रा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करते हैं। 

महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन और काफी बेहतरीन भार उठाने की क्षमता के साथ आते हैं। महिंद्रा ट्रैक्टर अग्रिम तकनीकी के साथ आते हैं। किसान भाई कृषि संबंधित कार्यों को न्यूनतम तेल खपत के साथ पूर्ण कर सकते हैं। 

अगर आप भी खेतीबाड़ी के लिए एक ताकतवर मिनी ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। 

महिंद्रा कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2300 आरपीएम के साथ 15 हॉर्स पावर उत्पन्न करने वाला 863.5 सीसी इंजन देखने को मिल जाता है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की क्या-क्या विशेषताएं हैं ? 

Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर में आपको 863.5 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 15 HP एचपी पावर के साथ 48 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। 

कंपनी के इस मिनी ट्रैक्टर में Oil Bath टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर (Mahindra Mini Tractor) की अधिकतम पीटीओ पावर 11.4 एचपी है और इसके इंजन से 2300 आरपीएम जनरेट होता है। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 25.62 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 5.51 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की है। महिंद्रा का यह ट्रैक्टर 19 लीटर क्षमता वाले ईंधन टैंक के साथ आता है। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 778 किलोग्राम निर्धारित की गई है। इस ट्रैक्टर का कुल वजन 780 किलोग्राम के करीब है। 

ये भी पढ़ें: किसान भाई 5 लाख से कम कीमत पर आने वाले इन ट्रैक्टरों से कमाऐं लाखों

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 3760 MM लंबाई और 1705 MM चौड़ाई के साथ 1490 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 245 MM निर्धारित किया गया है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) के क्या-क्या फीचर्स हैं ? 

Mahindra Yuvraj 215 NXT ट्रैक्टर में आपको Single Drop Arm, Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 6 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

यह ट्रैक्टर Single plate dry क्लच के साथ Sliding Mesh टाइप ट्रांसमिशन में आता है। इस महिंद्रा मिनी ट्रैक्टर में Dry Disc टाइप ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो खेती के दौरान अपनी काफी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर टू व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 5.20 x 14 फ्रंट टायर और 8.00 x 18.6 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) की कीमत / Mahindra Yuvraj 215 NXT Price की बात करें तो भारतीय बाजार में महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.20 लाख से 3.40 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी (Mahindra Yuvraj 215 NXT) ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

श्रेणी